जौनपुर। बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गोली मारकर हत्या के आरोपी प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी वैभव कृष्ण ने तीनों पर रखी गई 25-25 हजार रुपये इनाम की धनराशि को बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया है। इसके पहले एसपी ने तीनों आरोपियों पर 25-25 का इनाम घोषित किया था। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक मामले में आजमगढ़ के बरदह थानाक्षेत्र के चिकसावा गांव निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय के सोंधी निवासी रवि यादव और भोले सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के जपटापुर निवासी भोले राजभर मुख्य आरोपी हैं। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपियों को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले ही आरोपियों को सोंगर गांव के मोड़ पर कब्रिस्तान के पास शरण लेने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में जपटापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर, मनेछा निवासी रामजीत बिंद, यूनुसपुर निवासी आदित्य गौतम, साेंधी निवासी कमलेश यादव, तरसावां निवासी गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर और संदहा निवासी बृजमोहन बिंद शामिल थे।
50 हजार का ईनामी -भोला राजभर
50 हजार का ईनामी -भोला राजभर