फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से हजारों के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के रतनुपुर बाजार स्थित एक फोटो स्टूडियो एवं मोबाइल की दुकान को चोरों ने बृहस्पतिवार की रात निशाना बनाया। चोरों ने यहां से छह हजार की नकदी समेत करीब 70 हजार कीमत के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ किया। दुकान मालिक रामबृक्ष रात में दुकान बंदकर पिछले हिस्से में बने आवास में परिवार सहित सो रहे थे। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए। अंदर से दुकान का ताला बंद नहीं था। चोर आराम से दुकान में दाखिल हो गए। दुकान में रखा एक लैपटॉप, नौ कीपैड फ़ोन, एक एंड्रायड फ़ोन, एक घड़ी, दो सोलर पैनल उठा ले गए। चोर जाते-जाते गल्ले में रखे छह हजार नकदी भी लेते गए। शुक्रवार की सुबह रामबृक्ष की नींद खुली तो दुकान का दरवाजा खुला था। वह हड़बड़ाकर दुकान के भीतर गए तो सारा सामान बिखरा था। दराज से नकदी गायब थी तो कीमती सामान भी नदारद थे। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बिगड़े हुए लैपटाप सहित कुछ उपकरण चोरी हुए हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें