फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गुमटी में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में रविवार भोर एक छप्पर युक्त गुमटी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गुमटी का पूरा ढांचा, छप्पर, टिन-शेड सहित अंदर रखा समस्त सामान जलकर खाक हो गया। सराय मोहिउद्दीनपुर पट्टी मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास चौबाहा गांव निवासी अजय तिवारी छप्पर डालकर गुमटी में चाय, समोसा व ठंडा बेचने का कार्य करते थे। रविवार तड़के करीब चार बजे अचानक गुमटी से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गुमटी में रखा फ्रिज, ठंडा और अन्य सामान सहित बेंच-तख्ता आदि पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित के अनुसार आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें केवल फ्रिज और ठंडा ही जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में थाना प्रभारी यजुर्वेद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कटका गांव निवासी प्रिंस यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें