फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन : शादी के बहाने युवक से ठगी, नकदी व सामान लूटकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी के बहाने युवक व उसके परिजनों से नकदी रुपये, मोबाइल और सामान से भरा बैग लूट लिया। यह घटना शनिवार देर शाम शाहगंज हाईवे के पास स्थित कमला नेहरू स्कूल के पास हुई। बांदा जिले के निवासी रवि द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात जौनपुर की एक युवती से हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बहन के लिए एक रिश्ता बताया और कहा कि कोर्ट मैरिज भी हो जाएगी। 17 अप्रैल को रवि, उनके साले आनंद पाण्डेय और साढ़ू संजय के साथ युवती से मिलने जौनपुर के बदलापुर तहसील पहुंचे। यहां एक मिठाई की दुकान पर युवती श्वेता ने उन्हें लड़की और उसके परिवार से मिलवाया। लड़की का नाम और उसके साथ आए दो युवक, जिनमें एक चाचा रमेश शर्मा और दूसरा भाई सुमित शर्मा था, सब कुछ सामान्य प्रतीत हो रहा था। लड़की और लड़के की पसंद के बाद तय हुआ कि 18 अप्रैल को कोर्ट मैरिज होगी। श्वेता ने अगले दिन बदलापुर से लाकर जौनपुर शहर के लोहिया पार्क के पास कोर्ट का कागज लाने का कहा। वहां सभी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद, विदाई की बात आई तो श्वेता ने कहा कि लड़के को पहले 80 हजार रुपये देने होंगे, क्योंकि लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। रवि द्विवेदी और उनके परिजनों ने रुपये दिए लेकिन लड़की ने बहाना बनाकर कहा कि वह अपनी बुआ से मिलने जाएगी। फिर सभी को ऑटो में लेकर लाइन बाजार क्षेत्र में कमला नेहरू स्कूल के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया। वहां पहले से मौजूद छह लोगों ने उन्हें डरा-धमका कर मोबाइल, नकदी और बैग लूट लिया और फरार हो गए। लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है, और घटना की जांच की जा रही है। यह मामला शादी के बहाने ठगी और लूट का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इलाके में इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें