फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बंद मकान से उठा ले गए सामान, शोर मचने पर औजार छोड़ भागे चोर

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के गरियाबंद बाजार चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बरसठी। चकमलाई गांव में बुधवार की देर रात बंद मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए चोर कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की आहट मिलने पर लोगों ने शोर मचाया तो चोर औजार छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

चोर अलमारी व पेटियों के ताले तोड़ रहे थे। अलमारी तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंचने की आहट मिलते ही चोर औजार छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि एक चोर घर के अंदर ही रह गया था। वह छत से नीचे कूदकर भागा निकला, काफी दूर तक पीछा किया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सूचना पर पीआरवी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पेचकस,प्लास और चाकू बरामद किया। घर में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मकान स्वामी विंध्यवासिनी तिवारी वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। इससे मकान बंद था। उनको फोन से घटना की सूचना दे दी गई। उनके छोटे भाई चंद्रभूषण गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घर से कितना सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हैं। पूछताछ की जा रही हैं। तहरीर नहीं मिली है।
गारमेंट्स की दुकान का शटर तोड़ कर चोरी

मुंगराबादशाहपुर। कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दे दी है। दुकान के मालिक प्रिंस मौर्या निवासी गरियांव ने बताया कि उनकी कॉस्मेटिक व गारमेंट्स की दुकान गरियांव बाजार में है। शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 9 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर ऊपर उठा था, अंदर गया तो सारा सामान बिखरा था। दुकान से नकदी और लाखों रुपये के कपड़े व अन्य सामान चोरी हो गए थे। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 2 घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें