फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में आग का तांडव: जलती रही जिंदगीभर की कमाई, दूसरी मंजिल पर सोता रहा परिवार; पत्थर फेंककर लोगों ने जगाया

Sat, 09 Nov 2024 01:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में 50 साल पुरानी दो दुकानों में शनिवार की सुबह आग लग गई। धू- धू कर दुकानों का सामान जलने लगा। उधर, ऊपर के तल पर सो रहे दुकान मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी। आसपास के लोगों ने पत्थर फेंककर जगाया।
विज्ञापन
आग की लपटों में जल गया गृहस्थी और दुकान का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव कस्बे में लगभग 50 साल से चल रही दो दुकानों में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे दुकान के साथ ही गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।  
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से लगी आग
त्रिलोचन महादेव कस्बे में 50 साल से भगवती साव बीएस किराना, जनरल स्टोर तथा गिफ्ट सेंटर की दुकानें चल रही थीं। अचानक शॉर्ट सर्किट से शनिवार की सुबह आग लगी। धीरे- धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। 

आग के आगोश से ऐसे बची पूरे परिवार की जान
हैरान करने वाली बात तो ये है कि ऊपरी तल पर परिवार के साथ सोए दुकान मालिक को आग लगने की भनक तक नहीं लगी। लोगों ने सामने से पत्थर फेंककर जगाया। घर के पास की दीवार के सहारे परिजनों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पांच घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटों को देख कोई भी नजदीक नहीं जाना चाह रहा था। इस बीच स्थानीय दुकानदारों द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तथा स्थानीय लोगों ने पहुंचकर लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

जल गया दुकान और गृहस्थी का सारा सामान
इस दौरान धधकती आग में दुकान में रखा सारा सामान समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार आंखों के सामने अपनी गृहस्थी और कारोबार को जलता देख चीख पड़ा। वहीं आसपास के लोग भी आग देखकर सहम उठे। वहीं मौके पर प्रभारी निरीक्षक घनानंद तिवारी पूरी थाने की फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें