केराकत क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में हार्डवेयर व इलेक्ट्रीक दूकान में लगी आग जलकर राख हुआ सामान।
- फोटो : JAUNPUR
जलालपुर। थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार चक्के रोड पर स्थित सौम्या हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
दुकान स्वामी विपिन मिश्रा और हिमांशु मिश्रा ने रोज की भांति रविवार को दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान में किसी कारण से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख गश्त लगाते हुए पराऊगंज चौकी के सिपाहियों ने इसकी सूचना चौकी पर देते हुए दुकान मालिक को दी। इसके बाद प्रशासन और पड़ोसियों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखे 1000 लीटर की छह और 500 लीटर की दो बड़ी-बड़ी पानी की टंकी सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबरिंग का सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी के मुताबिक पांच लाख से अधिक की क्षति हुई है।