केराकत। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। दो नामांकन पत्र त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिए गए। मंगलवार को नाम वापसी होगी।
चुनाव अधिकारी पुनीत श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव व शंभू दयाल ने बताया कि जांच में कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविनाथ मिश्र और मीडिया प्रभारी के आनंद कुमार का पर्चा निरस्त किया गया। नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार व मीडिया प्रभारी पद अनिल कुमार सोनकर गांगुली का चुना जाना तय हो गया है। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद यादव, आय व्यय निरीक्षक पद पर रविकांत यादव, सहमंत्री पद पर रमेश कुमार यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर संजय यादव और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रवीण कुमार शर्मा का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार राजमणी यादव व रामनवल सिंह के बीच टक्कर होगी। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार राजनारायन, राजवंत व मुकेश कुमार शुक्ल के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु आनंद कुमार यादव व इंद्रजीत सरोज के बीच आमने सामने जंग होना निश्चित हो गया है। वैसे मंगलवार को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि है।