फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद दो फीट बढ़ी गोमती, तटीय इलाकों के लोग चिंतित

विज्ञापन
37- गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद डूबा हनुमान घाट। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। बुधवार को तीन दिन बाद अचानक गोमती नदी का जलस्तर 14 फीट पहुंच गया। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों के गावों के लिए खतरा बन गया है। केराकत व चंदवक क्षेत्र में फसलें डूबी है। गोमती नदी का जल स्तर से बढ़ने से इन क्षेत्रों में के कई गावों में पानी घुसने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

गामती नदी का खतरे का निशान 24 फीट पर है। लेकिन तीन दिनों से गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने का रफ्तार धीमा हो गया था। हालत यह रही कि जल स्तर लगभग स्थित सा हो गया था। इन तीनों दिनों में किसी दिन 12 फीट तो किसी दिन 12 .3 फीट पर जल स्तर था। जिससे चंदवक व केराकत क्षेत्र के 6 गावों की कईयो एकड़ फसलें डूब चुकी है। लेकिन नदी के जल स्तर की रफ्तार धीमी होने से इन इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली। अचानक बुधवार को गोमती नदी के जल स्तर में दो फीट की बढ़तोत्तरी होने पर फिर तटिय इलाकों के लोग चिंतित हो उठे हैं। उनको फसलों के डूब कर नष्ट होने औँर मकानों में पानी घुसने का डर सताने लगा हैं। वहीं प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह चुप होकर बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें