अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। लायंस क्लब की तरफ से मदर्स डे की पूर्व संध्या पर मछरहट्टा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। अंशुल, वजीह, शिखर, आदि बच्चों ने तू कितनी अच्छी है, कितनी प्यारी है... गीत सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि मां भगवान का दूसरा रूप होती है। मां का कभी दिल नहीं दुखाना चाहिए, उसके कदमों में स्वर्ग बसता है। संयोजक माया टंडन ने कहा कि मां का साथ जिंदगी की कड़ी धूप में पीपल की छाया की तरह है। शर्मिला सिन्हा ने कहा कि दुनिया में आने के बाद बच्चा सबसे पहले मां को ही पहचानता है। अंजली कपूर ने कहा कि मां की ममता को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। ममता उपाध्याय ने कहा कि मां ही प्रथम शिक्षिका होती है। इस मौके पर पूजा त्रिपाठी, ज्योति कपूर, चारू, पूजा टंडन, अरुण त्रिपाठी, संजय, शत्रुघभन मौर्य, रवि श्रीवास्तव, नरेश सेठ, आरपी सिंह, राधेरमण जायसवाल, डा. सौरभ उपाध्याय, उर्मिला सिंह आदि रहीं।