फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमिका की मां को सोते समय जला दिया था, हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव में बुधवार रात प्रेमिका की मां को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। झुलसी महिला की शुक्रवार की सुबह वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही उसका वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका की बेटी का आरोपी विनय से प्रेम प्रसंग था। 10 दिन पहले आरोपी मृतका के घर में पकड़ा गया था। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। मृतका मामला सुलझाने के लिए बेटी को उसकी मौसी के पास भेज दिया। उसी खुन्नस में आरोपी विनय बुधवार रात चोरी से घर में छत के रास्ते दाखिल हुआ। घर में सो रही प्रविदा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार दोपहर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार वाराणसी में हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित विनय को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

-

हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी का चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामला प्रेम-प्रसंग का है। आरोपी का मृतका की बेटी से प्रेम प्रसंग था। 10 दिन पहले घर में घुसकर प्रेमिका से मिल रहा था। मृतका के मना करने पर आक्रोशित प्रेमी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी, शाहगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें