फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका तो प्रेमी ने ट्रेन के आगे फेंका, ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

Wed, 14 Jun 2023 05:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

प्रेमिका ने शादी का दवाब बनाया तो प्रेमी ने मिलने के बहाने बुलाया और चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। किशोरी का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना जौनपुर जिले की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के कथरीपुर गांव के निकट मंगलवार सुबह वाराणसी-लखनऊ रेलवे लाइन पर एक किशोरी का शव क्षत-विक्षत हाल में मिला था। किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही किशोरी को ट्रेन के आगे फेंककर मार डाला था।

विज्ञापन


वाराणसी-लखनऊ रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह कथरीपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला था। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा था कि आत्महत्या का मामला है, लेकिन किशोरी की मां ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

रात में मिलने के बहाने बुलाया था

थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी का पास के रहने वाले शनि कुमार से प्रेम संबंध था। जांच में पता चला है कि किशोरी शनि पर शादी का दबाव बना रही थी। इसीलिए शनि ने रिंकी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सोमवार रात करीब दो बजे वह रिंकी को रेलवे लाइन के किनारे बुलाया। दोनों बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान वहां से ट्रेन गुजरी तो शनि ने अचानक से किशोरी के धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर शनि अपने घर गया और सो गया। मंगलवार को उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ तो फरार हो गया। बुधवार के पुलिस ने उसे नीभापुर रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। शनि कहीं बाहर भागने की फिराक में था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें