क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में मंगलवार को एक युवक को दूसरी लड़की के साथ देख प्रेमिका ने पिटाई कर दिया। बाजार के लोग यह देख हतप्रभ रह गए।
बाजार से कल्यानपुर गांव जाने वाली सड़क पर एक युवक एक लड़की से बातचीत कर रहा था। इसकी जानकारी किसी लड़की ने ही युवक की प्रेमिका को दे दी। प्रेमिका दस मिनट के भीतर ऑटोरिक्शा से बाजार में पहुंच गई। बाजार में पहुंचने पर उसे एक लड़की ने इशारा करके युवक को दिखा दिया। प्रेमिका तत्काल मौके पर पहुंच गई। उसने युवक को बाजार में पीटना शुर कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद जो लड़की युवक से बात कर रही थी। उसने भी उसको झूठा कहकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। उसके बाद धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ते देख वह तीनों खिसक लिए। घटना को लेकर काफी चर्चा है।