जिले के परिषद विद्यालयों में तैनात 8734 रसोइयों को कपड़ा उपलब्ध कराने के लिए शासन से 43 लाख 67 हजार 500 रुपये की धनराशि जारी की गई है। जिले के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों और कंपोजिट विद्यालयों में छात्रों को खाना बनाने के लिए रसोइयों की तैनाती की गई है। जिले में कुल 8734 रसोइयों की तैनाती की गई है। शासन ने रसोइयों के लिए 43,67,500 जारी किए हैं। एमडीएम के समन्वयक अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि शासन से धन जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही यह धनराशि रसोइयों के खाते में भेज दी जाएगी।
रसोइयों को कपड़ा खरीदने के लिए शासन से 43.67 लाख रुपये जारी कर दी है। प्रति रसोइयां उनके खाते में 500 रुपये के हिसाब से भेजा जाना है। इस धनराशि को उनके खाते में भेजने के लिए निर्देश दे दिया गया है। एक से दो दिन में पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा।डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर