ृतक कुलदीप प्रजापति की फाईल फोटो
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एक पेड़ से फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिवार के लोगों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्रेमिका का नंबर ट्रैस करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
रविवार को छुट्टी होने की वजह से कलेक्ट्रेट के करीब-करीब सभी दफ्तर बंद थे। जिन कर्मियों को दफ्तर का जरूरी काम था वे दोपहर बाद गए। हालांकि गेट खुला रहने के कारण कुछ लोग पसिर में घुम रहे थे। इसी दौरान फौजदारी अभिलेखागार के सामने एक पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव किसी युवक ने देखा और शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही दूरी पर लाइन बाजार पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी गए और उसे उतारे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो उसके खुदकुशी करने की पूरी घटना की जानकारी हुई। आस-पास के लोगों ने शव की शिनाख्त कुलदीप प्रजापति (21) पुत्र कमलेश प्रजापति निवासी हुसैनाबाद थाना लाइनबाजार के रूप में हुई। उसी आधार पर पुलिस ने जब परिवार के लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि वह किसी युवती से प्रेम करता था। उससे काफी देर-देर तक बात भी करता था। क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि युवक किसी से प्रेम करता था। उससे काफी देर तक बात भी करता था। उन लोगों ने एक नंबर भी दिया है। उसे ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नंबर ट्रैस होने के बाद ही आगे मामले की सही जानकारी हो पाएगी कि युवक ने फंदा क्यों लगाया।