फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्राओं को मिलेगी बस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में 1200 से अधिक छात्राओं को वाहनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों की छात्राओं से सहमति मांगी गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए बस सेवा न होने से छात्राओं की संख्या घटती जा रही है। जिसकी वजह शहर से विश्वविद्यालय आने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में छात्राओं की संख्या बढ़ाने को लेकर बस संचालन की योजना तैयार की गई है। विश्वविद्यालय में पहले से मौजूद दो बसों का संचालन किया जाएगा। शहर से विश्वविद्यालय की दूरी के हिसाब से किराया तय किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा छात्राएं इससे लाभान्वित हों, इसलिए रूट भी तय किया जाएगा।
बस संचालन के लिए छात्राओं से सहमति मांगी गई थी। अधिकतर छात्राओं ने अपनी सहमति दे दी है। विश्वविद्यालय से शहर के लिए बस का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। किराया और रूट तय किया जा रहा है। - प्रो. वंदना सिंह, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें