फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के हंकारीपुर गांव में सोमवार को युवती का शव कमरे में फंदे से लटकते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हंकारीपुर गांव निवासी नंदलाल की 20 वर्षीय पुत्री सोनाली ने किसी बात से क्षुब्ध होकर रविवार की रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे पर झूल गई। रात में परिजनों ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से कोई हरकत न होने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे के अंदर सोनाली फंदे से लटकते हुए दिखी। परिजनों की चीख पुकार पर गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव निवासी नंदलाल का उनके विपक्षी से जमीन का विवाद हुआ था। युवती के परिजन विपक्षी पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें