फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आई युवती दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के एक गांव के शादी कार्यक्रम में ननिहाल आई युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में मुंह नहीं खोलने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

युवती की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी 19 वर्षीय बेटी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल शादी में शामिल होने के लिए आई थी। शुक्रवार की देर शाम गांव के ही एक युवक ने उसके साथ जबरन दुराचार किया। आरोप लगाया कि दुराचार करने के बाद युवक ने उसकी बेटी को मारा-पीटा व जाते समय धमकी दिया कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। लड़की ने उक्त घटना की जानकारी अपनी मां को दी तो वह देर रात थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें