फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: अधिक उम्र के लड़के से तय हुई शादी, नाराज युवती 50 फिट ऊंचे पुल से कूदी, टूटी कमर की हड्डी

Thu, 03 Feb 2022 06:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

अधिक उम्र के लड़के से शादी तय होने से नाराज युवती ने गुरुवार को खौफनाक कदम उठा लिया। खुदकुशी की नियत से युवती ने गुरुवार को 50 फिट ऊंचे पुल से कूद गई। घटना में उसकी जान तो बच गई मगर कमर की हड्डी टूट गई। 
विज्ञापन
युवती को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिक उम्र के लड़के से शादी तय होने से नाराज युवती ने गुरुवार को खौफनाक कदम उठा लिया। खुदकुशी की नियत से युवती ने गुरुवार को 50 फिट ऊंचे पुल से कूद गई। घटना में उसकी जान तो बच गई मगर कमर की हड्डी टूट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

विज्ञापन


गांव निवासी की 22 वर्षीय एक युवती गुरुवार को दोपहर बाद जोगिबीर बाबा मंदिर के पास पहुंची। वहीं पास में गोमती नदी पर पुल है। इधर-उधर देखने के बाद वह पुल की रेलिंग पर चढ़ने लगी। समीप में ठेला पर दुकान लगाने वाले युवक ने उसकी मंशा को भांप लिया। उसने शोर मचाया तो समीप में क्रिकेट खेल रहे कई युवा दौड़ पड़े।

इसी दौरान युवती ने 50 फीट ऊपर पुल से छलांग लगा दी। लोगों ने उसे बाहर निकाला। लेकिन, घटना के कारण उसके कमर की हड्डी टूट गई। युवती ने कराहते हुए हुए आसपास मौजूद लोगों को अपने भाई का नंबर दिया। उक्त नंबर पर सूचना मिलने के बाद मौके पर कई परिजन जुटे। युवती को जिला अस्पताल लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर जुटे गांव के कुछ लोगों ने बताया, अपने से काफी बड़े उम्र के लड़के से शादी तय होने के कारण उसने ऐसा किया। लड़की की शादी अधिक उम्र के लड़के से तय कर दी गई थी, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने पूछे जाने पर कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें