फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर मीरपुर के पास शनिवार को ट्रैक्टर की चपेट में मामा-भांजी आ गए। इस घटना में भांजी की मौत हो गई। जबकि मामा को चोटें आई। परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राम घाट पहुंचे। जहां खबर लगने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामा क्रिसमस डे पर अपनी भांजी को खिलौना दिलाने के लिए साइकिल से जा रहे थे।
विज्ञापन

मछलीशहर कस्बा निवासी अरविंद कुमार अग्रहरी की पत्नी दीपिका अपनी बेटी आरोही (9) के साथ तारापुर कालोनी के सेक्टर नंबर एक में अपने मायके में रहती थी। सुबह 9 बजे आरोही खिलौने की मांग करने लगी। जिसे खिलौना दिलाने के लिए उसके मामा आदर्श अग्रहरि साइकिल से चौकिया की तरफ जा रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर धन्नेपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे आरोही की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शाम को परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राम घाट पर पहुंचे। वहीं, घटना की जानकारी होने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात आठ बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं करना चाह रहे थे, जिन्हें समझाबुझाकर तैयार किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें