फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में मंगलवार शाम को बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे एक किशोरी की मौत हो गई। शेखपुर गोपालापुर निवासी महताब आलम शाम छह बजे अपनी 15 वर्षीय पुत्री सिमरन को बाइक से मीरगंज से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बरसठी बाजार के ग्रामीण बैंक के पास पहुंचे अनियंत्रित होकर बाइक खड़ी ट्रक से टकरा गई। सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए, जिसमे सिमरन को गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें