फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप एक किराए के मकान में शनिवार को 30 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

भकुरा मोड़ के समीप नाजिया (30) पुत्री शौकत अली एक किराए पर मकान लेकर रहती थी। शनिवार शाम युवती ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। आस-पास के लोगों ने बताया कि काफी देर से दरवाजा बंद पड़ा था और आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। जहां देखा कि युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती का विवाह नहीं हुआ है। मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें