सिकरारा। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जिले के शिक्षण संस्थानों में अपनी निधि से पुस्तकों की आपूर्ति के लिए डीपीएस पब्लिसिंग हाउस दरियागंज नई दिल्ली को पुस्तकों की सूची संलग्न करते हुए बाइस लाख रुपये स्वीकृत किए जाने की अनुशंसा की है। उनके द्वारा विद्यालयों का स्तर सूची जारी कर अलग-अलग धनराशि जारी की है। जिसमें माध्यमिक के 60 विद्यालयों में छह लाख, जिसमें प्रति विद्यालय दस हजार रुपये, उच्च विद्यालय 32 हैं, जिसमें प्रति विद्यालय 25 हजार, 16 महाविद्यालयों में प्रति विद्यालय 50 हजार की धनराशि तय है।
जिले के कुल 108 विद्यालयों का चयन करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में डायट प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह के साथ दो प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के रूप में बीआरपी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. सुभाष सिंह व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक अमित सिंह शामिल है।