फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से दोस्ती में हुआ प्यार, भदोही से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। फेसबुक पर दोस्ती हुई। मैसेंजर पर बातें होती रहीं। इस तरह छह साल में प्यार परवान चढ़ गया। आखिर में दोनों ने मुलाकात का फैसला लिया। कल्यापुर में शुक्रवार को लगे विजयदशमी के मेले में दोनों की मुलाकात हुई। एक दुकान पर बैठकर बात कर रहे थे कि कुछ लोगों ने देख लिया और प्रेमी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

भदोही निवासी एक युवक और जौनपुर की युवती में फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे चैटिंग होने लगी। बातचीत का सिलसिला प्यार में तक पहुंच गया। दोनों मुलाकात की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को युवती ने युवक से मिलने के लिए कहा। मुलाकात के लिए कल्याणपुर के मेले को चुना गया।
युवक भदोही से मेले में पहुंचा और युवती को फोन किया। युवती भी अपनी सहेली के साथ उससे मिलने पहुंच गई। दोनों मेले में एक दुकान में बैठकर बात कर रहे थे। गांव के किसी ने उनको वहां देख लिया। युवती के परिवार वालों को सूचना दी गई। युवती के परिवार वाले दुकान में पहुंच गए। युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की। मेले में आए लोगों ने उसे किसी तरह छुड़ाया और वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें