फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: गीजर की गैस ने ली विवाहिता की जान, बाथरूम में दम घुटने से मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

Sun, 15 Jan 2023 04:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के दिलावरपुर में गैस गीजर एक विवाहिता के लिए डेथ चैंबर में तब्दील हो गया। बाथरूम में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गैस गीजर एक विवाहिता के लिए डेथ चैंबर में तब्दील हो गया। बाथरूम में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।  वह नहाने गई थी लेकिन जब काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह फर्श पर गिरी पड़ी है। आनन-फानन लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मौत की वजह गीजर से गैस का निकलना और वेंटिलेशन न होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद विवाहिता का परिवार सदमे में है। मड़ियाहू नगर कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी शिवानी जायसवाल (25) पत्नी दीपक जायसवाल सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया।

पिता बोले- ससुराल में काफी खुश थी मेरी बेटी

कोई जवाब नहीं आने पर लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देख सकते में आ गए। शिवानी फर्श पर अचेत पड़ी थी और गीजर चल रहा था। परिजन उसे आनन-फानन लेकर निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस और शिवानी के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

शिवानी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवानी के पिता प्रयागराज निवासी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि तीन साल पहले बेटी की शादी हुई थी। वह हमेशा ससुराल वालों से खुश रहती थी। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुर छोटे लाल जायसवाल की तरफ से घटना की सूचना दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। 

गीजर और ब्लोअर के इस्तेमाल में सावधानी जरूरी

सर्दी के मौसम में गीजर और ब्लोअर का इस्तेमाल घरों में बढ़ जाता है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग जहां अपने घरों में रूम हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं वहीं बाथरूम में पानी को गर्म रखने के लिए गीजर का। इनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बेहद नुकसानदेह है और यह कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

रूम हीटर और गीजर से कार्बन मोनो ऑक्साइड उत्सर्जित होता है जिसकी वजह से जान भी जा सकती है। कार्बन मोनो ऑक्साइड शरीर के लिए धीमा जहर है। सामान्यत: कार्बन मोनो ऑक्साइड तभी गीजर या रूम हीटर से निकलता है जब उसमें कोई तकनीकी खामी हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें