फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समय-समय पर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की कराएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनुपर। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने शनिवार की देर शाम समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों को फल और चादर वितरित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान एसीएमओ को समय-समय पर वृद्धजनों के स्वास्थ्य चेकअप के लिए स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया। निर्देशित किया कि जिन वृद्धजनों को मोतियाबिंद है, उनका ऑपरेशन कराया जाए। जिन्हें कम सुनाई देने की समस्या है, उन्हें सुनने वाली मशीन देकर समुचित इलाज किया जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने, पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लिए चिह्नित कर पेंशन का लाभ दिलाएं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडे, एसीएमओ डॉ. राजीव यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें