मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थानाक्षेत्र के सजईकला गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के सोना-चांदी और नकदी उड़ा दिए। शुक्रवार रात चोरों ने हरिकेश यादव के घर में रखा तीन बक्सा तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। हरिकेश की रात करीब दो बजे के नींद खुली तो शोर मचाया। उधर गांव के ही सीताराम पाठक के घर चोर सीढ़ी के सहारे अंदर घुसे और सोने की चेन, दो अंगूठियां, एक हार, पायल सहित लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। सजईकला गांव में ही करीब एक महीने पूर्व 60 लाख की चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद