फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूली वाहनों का सही करा लें फिटनेस, अन्यथा होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने जिले के सभी स्कूलों को शनिवार को नोटिस जारी करते हुए वाहनों का फिटनेस समय से सही करा लेने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी विद्यालय के वाहन से कोई दुर्घटना हुई और वाहन का फिटनेस फेल मिला, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में वैन, मैजिक, ऑटो, ई-रिक्शा में बच्चों को विद्यालयों एवं अभिभावकों की सहमति से बैठाकर स्कूल भेजा जा रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश मोटरयान (26वां संशोधन) नियमावली, 2019 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस व्यवस्था पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं साथ ही जिन वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि सही न हो उनको तत्काल सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में फिटनेस करवाने के उपरांत विद्यालयों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन कराएं। अन्यथा की स्थिति में सारी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य की होगी और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें