मीरगंज क्षेत्र के जंघई स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर रेलवे महाप्रबंधक। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने जंघई जंक्शन पर हार्डकोर डिवाइस का शनिवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। इसकी मदद से किसी भी तरह की खामी की सूचना पहले ही मिल जाएगी और हादसे को बचाया जा सकेगा।
वह स्पेशल रेल यान से शनिवार को दल बल के साथ जंघई आए। 40 मिनट के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ट्रेनों की सुरक्षा के लिए नव निर्मित हार्डकोर डिवाइस का उद्घाटन करते हुए कहा कि ट्रेन की कपलिंग आदि की समस्या आने पर यह डिवाइस कंट्रोल रूम को अवगत करा देगी। जिससे कभी कभार होने वाली दुर्घटना को रोका जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने जंघई स्टेशन पर निर्माणाधीन पावर केबिन, प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक बन रहे ओवर ब्रिज, कंट्रोल रूम आदि का फौरी तौर पर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम एसके सापरा आदि मौजूद थे।