फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सामान्य ज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थी की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में संपन्न हुई। सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक की परीक्षा में 4727 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सामान्य ज्ञान के सवालों में परीक्षार्थी उलझे रहे। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से पहली पाली की परीक्षा जिले के 21 केंद्रों पर हुई। इसमें 9600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6492 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3108 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली की परीक्षा 12 केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 4950 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1619 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया सभी केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी कर रहे थे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। एआई तकनीक से आयोग के कंट्रोल रूम से हर अभ्यर्थी पर नजर रखी गई। देवरिया निवासी रमेश ने बताया कि सवाल मध्यम स्तर के थे। सामाजिक विज्ञान में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र में से दो खंडों के प्रश्न पूछे गए थे। मीरजापुर निवासी मंगला कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश सवाल एनसीईआरटी पैटर्न पर पूछे गए थे। इसमें सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल थे। सुल्तानपुर के आकाश ने बताया कि सामान्य ज्ञान का पेपर कुछ कठिन था। कई सवाल छूट गए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें