फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर क्लब ने इलाहाबाद को हराया

Mon, 18 Jan 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्भावना स्पोर्टिंग क्लब की ओर से रविवार को राज कालेज के क्रीड़ांगन पर राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें इलाहाबाद स्पोर्टिंग व मदेन स्पार्टिंग गाजीपुर क्लब के बीच हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मदेन स्पोर्टिंग क्लब ने तीन-दो से इलाहबाद को हराया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री शौलेंद्र यादव ललई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इलाहाबाद स्पोर्टिंग व मदेन स्पोर्टिंग गाजीपुर के खिलाड़ी एक दूसरे पर लगातार आक्रमण करते रहे। इसी बीच इलाहाबाद के खिलाड़ी ने एक गोल दागा। जिससे टीम एक -शून्य के अंतर से आगे हो गई।
विज्ञापन


उधर मदेन स्पोर्टिंग गाजीपुर के खिलाड़ी स्कोर बराबर करने का लगातार प्रयास करता रहा। इसी बीच एक खिलाड़ी को गोल करने में सफलता मिली। जिससे दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया।

 अंत में मैच ट्राई ब्रकर में चला गया। जिसमें मदेन स्पोर्टिंग गाजीपुर ने तीन-दो से मैच जीत लिया। रकफरी की भूमिका मासूम भाई व स्कोर की भूमिका मोनू यादव ने निभाई।
विज्ञापन


 इस अवसर पर अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा.नासिर खां, परवेज भाई, राहुल पाठक, सलीम, अनवर अली, करतार सिंह, विनोद  सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें