फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में फिर गरजा बुलडोजर: 45 दुकानों को किया ध्वस्त, उद्योग विभाग की आठ करोड़ की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

Sun, 22 May 2022 03:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर औद्योगिक क्षेत्र सिद्दीकपुर की भूमि से शनिवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। तकरीबन 33 सालों से इस भूमि पर चार भू-माफिया काबिज थे।
विज्ञापन
सिद्दीकपुर चौराहे पर किए गये अवैध अतिक्रमण को हटाता जेसीबी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर औद्योगिक क्षेत्र सिद्दीकपुर की भूमि से शनिवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। तकरीबन 33 सालों से इस भूमि पर चार भू-माफिया काबिज थे। वह 45 दुकानों को बनवाकर किराया पर दे रखे थे, जिनसे प्रतिमाह डेढ़ से दो लाख रुपये का किराया वसूल करते थे।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र सिद्दीकपुर में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की तीन हेक्टेयर भूमि है, लेकिन इस भूमि के 0.7 हेक्टेयर भूमि पर क्षेत्र के ही चार भू-माफियाओं ने 33 साल से कब्जा कर लिया था। इसमें जफरपुर निवासी राजबहादुर पुत्र पुनवासी, उर्मिला पत्नी मुन्नीलाल, कालिका पुत्र परसू, विकास पुत्र मुन्नीलाल और विहरोजपुर निवासी छोटेलाल पुत्र शिवराम है, जो 45 दुकान बनवाकर उसको किराया पर दे रखे थे और डेढ़ से दो लाख रुपये किराया भी वसूल रहे थे।

वहीं एक आवासीय भवन भी बनवाकर रहते थे। इनको भूमि पर से कब्जा हटाने के लिए समय-समय पर नोटिस भी दी जा रही थी, लेकिन यह सभी कब्जा नहीं हटा रहे थे। तकरीबन 15 दिन पहले मामला संज्ञान में आने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह के साथ नायब तहसीलदार सहित लेखपालों की टीम भेज कर भूमि की पैमाइस कराई।

विज्ञापन

टीम ने जिसकी रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसके बाद उपायुक्त उद्योग ने भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा, जिसमें एक सप्ताह के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया था। ऐसा नहीं करने विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाने और इसमें होने वाले व्यय की धनराशि को वसूलने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन अधिकांश अतिक्रमणकर्ता कब्जा नहीं हटाए थे। इसके बाद शनिवार की शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उपायुक्त उद्योग के साथ पहुंच कर भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन

33 सालों से भूमाफिया भूमि को कब्जा किए हुए थे। बार-बार नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटा रहे थे। 15 दिन पहले भी कब्जा हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था। लेकिन कई भू-माफियाओं ने कब्जा नहीं हटाया था। इसके बाद शनिवार को भूमि से कब्जा हटवा दिया गया। - हर्ष प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग

सिद्दीकपुर इंडस्ट्रियल एरिया पर चार भू -माफिया 33 साल से दुकान व भवन बनवाकर कब्जा किए हुए थे। इस दौरान 45 दुकान बनवाकर किराये पर दिए हुए थे, जिनसे प्रति माह डेढ़ से दो लाख रुपया किराया वसूल रहे थे। इस भूमि की कीमत सात से आठ करोड़ रूपये है। नोटिस देने के बाद 15 दिन बीत जाने के बावजूद भू-माफियाओं ने कब्जा नहीं हटाया, जिसके बाद शनिवार को भूमि से कब्जा हटवा दिया गया। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें