फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 200 से 600 रुपये तक बिक रहे झालर

विज्ञापन
धनतेरस की पूर्व संध्या पर मिट्टी का दीया खरीदते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। धनतेरस से पहले बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, झालर, बर्तन, कपड़े और आभूषण की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। सुबह से शुरू हुई खरीदारी का सिलसिला शाम होते-होते तेज हो गया। प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ के कारण चहल-पहल बढ़ गई। ग्राहकों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। नईगंज में मिट्टी के दीये की दुकान लगाने वाले केदारनाथ ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दीयों की बिक्री अधिक है। झालर विक्रेता संतोष कुमार के अनुसार, इस बार देसी झालरों की मांग ज्यादा है। रंग-बिरंगी लाइट वाली झालर लोग पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत लंबाई के हिसाब से 200 से 600 रुपये तक है। धनतेरस पर बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें