फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में शहरों जैसे होगा कूड़ा निस्तारण, खर्च होंगे 42.4 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस योजना से जिले के 1740 ग्रामपंचायतों में से पहले फेज में 75 राजस्व गांवों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था शहर जैसी होगी। पहले फेज के लिए करीब 42.4 करोड़ की कार्य योजना शासन को भेजी गई है। आबादी से 200 मीटर की दूरी पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा। कूड़ा उठान के लिए नगर पालिका की तरह ग्राम पंचायत में भी वाहन खरीदें जाएंगे। जगह-जगह कूड़ेदान रखे जाएंगे। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने गांवों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

सरकार स्वच्छता पर जोर दे रही है इसके लिए अब शहरों जैसा गांवों को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज कर दी गई। पहले फेज में 75 गांवों का चयन किया गया है। हर ग्राम पंचायत में आबादी के हिसाब से व्यवस्था होगी। बड़ी आबादी वाले गांव में करीब 25 लाख तक खर्च होंगे। प्रथम फेज में 75 गांवों का चयन किया गया है। इसके लिए शासन को करीब 42 करोड़ चार लाख तीन हजार 489 रुपये की कार्य योजना बनाकर भेज दी गई है। प्रत्येक गांव में कूड़ा उठान के लिए एक -एक वाहन खरीदें जाएगे। धन आवंटित होने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद बचे गांवों दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। कूड़ा निस्ताण की व्यवस्था होने से ग्रामीणों को गंदगी से निजात मिलेगी।
इन विभागों का होगा अंशदान
करीब 42.4 करोड़ से 75 गांवों की कार्ययोजना है। जिसमें 23 करोड़ रुपये स्वच्छ भारत मिशन से, करीब दस करोड़ रुपये वित्त से, करीब पौने नौ करोड़ मनरेगा मद से खर्च किया जाएगा। गांवों में साफ-साफ की उचित व्यवस्था होने से गंदगी से होने वाले संक्रामक बीमारियों से लोगों को निजाज मिलेगी।
विज्ञापन

गांवों को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। पहले चरण में 75 गांवों में कूड़ा निस्तारण की व्यस्था की जाएगी। आबादी से 200 मीटर की दूरी पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 42.4 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है। एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें