फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के स्टेशन पर आने की सूचना पर शुरू हुई सफाई

Mon, 18 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री पीयूष गोयल के आने की सूचना पर दोपहर करीब दो बजे स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाता कर्मी।
विज्ञापन
भंडारी स्टेशन पर सफाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जाती है। जबकि स्टेशन पर हमेशा सफाई की व्यवस्था की गई है। रविवार को तो स्टेशन और यात्री प्रतीक्षालय में बहुत ही बुरा हाल था। चारों तरफ गंदगी का अंबार देखा गया। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री पीयूष गोयल के स्टेशन पहुंचने की खबर मिलते ही एक सफाई कर्मचारी आया और बाहर ही झाड़ू लगाने लगा, लेकिन यात्री प्रतीक्षालय और स्टेशन पर कोई सफाई कर्मी झाड़ू लगाने नही पहुंचा। संयोग था कि मंत्री रास्ते से ही लौट गए और स्टेशन नही पहुंचे।

भीषण गर्मी में यात्री प्रतीक्षालय के बाहर लगा हैंडपंप खराब है। यात्री आते हैं तो पहले हैंडपंप चलाते हैं पानी नही निकलने पर मजबूरन दूकानों से पानी खरीदकर पीते हैं। एक यात्री सोहराब ने बताया कि यहां की  व्यवस्था तो भगवान भरोसे है।
विज्ञापन


यहां न तो पानी की व्यवस्था है और नही ही सफाई की। स्टेशन पर प्याऊ की टोटियां गायब हैं। जहां हैं वह भी खराब हो चुकी है और पानी बहता रहता है। लोग जहां तहां पान-गुटखा खाकर प्लास्टिक सहित अन्य कचरा वही स्टेशन पर ही फेंक दे रहे हैं। उसकी कचरे के बीच लोग बैठकर अपनी ट्रेनोें का इंतजार कर रहे हैं। स्टेशन की व्यवस्था को लेकर कोई भी अधिकारी संजीदा नही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें