फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर संघर्ष, मारपीट और पथराव में 15 घायल

विज्ञापन
नेवढ़िया के पांडेयपुर गांव में बवाल के दौरान कार का शीशा चकनाचूर कर दिया गया। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच का विवाद दो जातियों तक पहुंच गया। एक पक्ष की ओर मुकदमे में नाम शामिल किए जाने के विरोध में दूसरी जाति के लोगों ने बस्ती में पहुंचकर तोड़फोड़ की। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। पथराव और तोड़फोड़ में चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कई घरों के खिड़की-दरवाजे, सोलर पैनल भी टूट गए हैं। दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात गांव निवासी सगे भाई लक्ष्मीनारायण (50) और बृजनारायण (46) में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। बीचबचाव में गांव के यादव पक्ष के लोग भी पहुंच गए। रात में मामला शांत होने के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। बृजनारायण की ओर से तहरीर में यादव जाति के कुछ युवकों का नाम मारपीट करने वालों में शामिल कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर जब वह लोग बृजनारायण के घर पहुंचे तो वहां कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। जमकर चले ईंट पत्थर से कई घरों के खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। घर के बाहर खड़ी कार का भी शीशा चकनाचूर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। मारपीट में एक पक्ष से बृजनारायण, उनकी पत्नी सावित्री, पुत्र विकास, पड़ोसी शिवम दुबे, आशीष दुबे, कांति देवी, रामा देवी, संत कुमार को चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष से लक्ष्मीनारायण, पत्नी सुमन, बेटी डिंपल, प्रदीप यादव, अशोक यादव, रोहित यादव, विकास यादव घायल हुए। सभी घायलों को नेवढ़िया सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ संतोष राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें