जौनपुर। सिद्धीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में जी 20 प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती बालक जनपदीय चयन परीक्षण मंगलवार कराया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
7 से लेकर 9 फरवरी के बीच में होने वाले जी-20 प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती बालक प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में होने जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को जनपद में होने वाले चयन परीक्षण को पास करना अनिवार्य होगा। 2006 में जन्मे बालक खिलाड़ी (अंडर-20) चिकित्सा और माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। जनपदीय चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ी ही मंडलीय स्तर चयन परीक्षण में भाग ले सकेंगे। मंडलीय चयन परीक्षण 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से वाराणसी में कराया जाएगा।
क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सिद्धीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। 25 जनवरी तक प्रशिक्षण अवधि में स्पोर्ट्स स्टेडियम से संपर्क करके प्रवेश ले सकते हैं या फिर पूर्व चैंपियन एथलीट कृष्ण कुमार यादव से संपर्क करके प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।