फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सैदपुर गड़उर में मिला दुर्लभ प्रजाति का पक्षी, ग्रामीणों की जुटी भीड़

विज्ञापन
करंजाकला क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव में मिला हिमालयन गिद्ध। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला। जौनपुर वन रेंज के सैदपुर गडउर गांव में रविवार को कहीं दुर्लभ हिमालयन पंछी मिला। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने पक्षी का इलाज कराया है। वह पूरी तरह से सुरक्षित बताया गया।
विज्ञापन

सैदपुर गड़उर गांव व पालामऊ सीमा पर सुबह एक गिद्ध जैसे पंछी के आने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। वह उड़ नहीं पा रहा था। लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चोंच मारकर घायल कर दिया। पंछी देखने में गिद्ध जैसा ही लग रहा है। राजपति नामक ग्रामीण ने किसी तरह उसे पकड़ा। उसको धूप में रखा गया। साथ ही इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी गई।
वन विभाग के संजय यादव पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसे ठंड लग गई है। उन्होंने बताया कि यह हिमालयन प्रजाति का गिद्ध है। वन विभाग के अधिकारियों को उसकी फोटो भेजी गई तो उन्होंने बताया कि वह गिद्ध जैसा लग रहा है लेकिन गिद्ध नहीं है। जौनपुर वन रेंजर पियूष प्रताप ने बताया कि पंछी कहीं से उड़कर आया है। वह गिद्ध नहीं है। कोई और पक्षी है। उसका इलाज किया जा रहा है। एक-दो दिन में उड़ने लायक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें