हिंदी भवन में पत्रकारों से बात करते शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह।
शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह ने कहा कि भगत सिंह सबसे बडे़ क्रांतिकारी थे। उन्होंने कहा था कि जब तक साम्राज्यवाद का खात्मा पूरी तरह से नहीं होगा तब तक सच्ची आजादी नहीं मिलेगी। आदमी ही आदमी का शोषण कर रहा है। इस पर अंकुश लगाकर ही आजादी को असली रूप दिया जा सकता है।
जातिवाद और क्षेत्रवाद से छुटकारा पाना होगा। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत आजादी विचारों का आदान प्रदान करना जरूरी है। वह रविवार को आयोजित एक सेमीनार में हिस्सा लेने के लिए जौनपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन आजादी का अर्थ लोग समझ जाएंगे उसी दिन मुक्ति मिल जाएगी। इस मौके पर बचाऊराम, विवेक सिंह, लाल प्रकाश, लाल बहादुर आदि मौजूद थे।