प्रयागराज। छोटा बघाड़ा स्थित कमरे में सोमवार सुबह सिविल परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र राजन यादव (26) का शव फंदे से लटका मिला। दोस्त अनुज ने बताया कि नौकरी नहीं मिलने से वह काफी परेशान था। राजन ने नौ अगस्त को यहां किराये का कमरा लिया था। कर्नलगंज पुलिस छात्र का मोबाइल फोन लेकर छानबीन कर रही है। जौनपुर के तेजीबाजार थाने के हैदरपुर गांव निवासी राजन के बड़े भाई रविंद्र यादव मिर्जापुर में लेखपाल हैं। सोमवार सुबह राजन का फोन नहीं उठने पर रविंद्र ने रिश्तेदार को छात्र के कमरे पर भेजा। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो राजन का शव पंखे से लटका था।
-
एक महीने पहले ही मुखर्जी नगर से आया था घर
दोस्त अनुज ने बताया कि यहां से पहले राजन दिल्ली स्थित के मुखर्जी नगर में साथ सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहां करीब पांच साल तक रहा। एक महीने पहले ही राजन घर लौटा था। कहा था कि अब वह प्रयागराज में रहकर तैयारी करेगा। अनुज ने बताया कि राजन ने प्रयागराज से ही 12वीं और स्नातक की पढ़ाई की की। 2019 में सिविल की तैयारी के लिए दिल्ली चला गया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।