फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दलित बस्ती में बासी खाना खाने से महिला की मौत, पांच की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार। महराजगंज के गजाधरपुर गांव की मुसहर बस्ती में बासी भोजन खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग में एक महिला की रविवार की रात मौत हो गई। पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन बच्चों का इलाज सीएचसी बदलापुर और दो का उपचार गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गजहरपुर गांव में मुसहर जाति के चार परिवार अलग-अलग झुग्गी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बासी खाना खाने के एक ही घंटे बाद सुनीता (35 )पत्नी इंद्रपाल (नन्हकू मुसहर ) पार्वती (30) पत्नी सुरेश, पंकज (10) और इंद्रपाल की बेटी अंकिता, रोशनी और बेटे अंकज की तबीयत खराब हो गई। गांव की आशा बहू गीता देवी की सूचना पर रात में पहुची एंबुलेंस ने सभी उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों को सीएचसी बदलापुर में भरती कराया। जहां सुनीता (35) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीमार लोगों का इलाज सीएचसी बदलापुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें