फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने के साथ ही टूटने लगी फोरलेन सड़क

विज्ञापन
23- बक्शा क्षेत्र के चुरावनपुर गांव के पास गड्ढे में तब्दील फोरलेन सड़क। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सड़क पर यातायात अभी शुरू नहीं हुआ कि करोड़ों की लागत से बनने वाली इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं। बक्शा क्षेत्र में चुरावनपुर और ब्राह्मणपुर बरखंडी गांव के पास सड़क पर बड़े बढ़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को 42 सौ करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन में बदला जा रहा है। एनएचएआई ने लखनऊ व वाराणसी दो जोन में बांटकर कार्य शुरू किया है। लखनऊ जोन के अंतर्गत दो हजार करोड़ रुपये 128 किमी सड़क लखनऊ से सुल्तानपुर के बीच बनाई गई है। वाराणसी जोन में सुल्तानपुर से वाराणसी तक 128 किलोमीटर सड़क बनाई जानी है। जनवरी 2016 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को जून 2018 में पूरा किया जाना था लेकिन अभी भी निर्माण आधा-अधूरा है। फोरलेन का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पूर्व ग्राम प्रधान अमरनाथ साथी कहते हैं कि कई खंड में बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पर अभी दो पहिया या हल्के वाहन ही चलते हैं। इसके बावजूद सड़क टूट रही है। भारी वाहन चलेंगे तो सड़क दशा और भी खराब होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक वाराणसी एसवी सिंह का कहना है कि फोरलेन सड़क पर अगर गड्ढे बन रहे हैं तो यह गंभीर बात है। जांच कराकर निर्माण कराने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें