फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार साल की मासूम की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
मुफ्तीगंज--डाक्टर की लापरवाही से मृत बच्ची के मामले में जांच करते पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। केराकत के पेसारा गांव में चार साल की लड़की माही की मंगलवार की सुबह 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार को परिजनों ने केराकत बाजार स्थित मदर चाइल्ड केयर सेंटर के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

लड़की के पिता राहुल कन्नौजिया ने बताया कि बीते रविवार को माही को बुखार आने पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बुखार उतरने के लिए एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद बच्ची की तबीयत और बिगड़ती चली गई। 24 घंटे बाद जिस जगह इंजेक्शन लगाया गया था वहां सूजन आ गया था। शरीर के कई अंगों में पानी भरे दाने निकल आए थे। फोन करने पर डॉक्टरों ने बताया कि गुनगुने पानी में नमक डालकर सिकाई कर दीजिए। सिकाई करने के कुछ देर बाद लड़की की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें