फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक : आकांक्षा सोनकर

विज्ञापन
भाजपा की बैठक को संबोधित करतीं पार्टी की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर। भाजपा
विज्ञापन
जौनपुर। आगामी स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।कार्यशाला में तिरंगा वितरण, पदयात्राओं के रूट और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ने पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र भक्ति के सूत्र में पिरोने का एक पावन पर्व है। जब देश का हर नागरिक अपने घर पर शान से तिरंगा फहराता है, तो इससे आने वाली पीढ़ी में देश भक्ति, त्याग और समर्पण की भावना का संचार होता है। विशिष्ट अतिथि सुशील उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान हमें उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, पुष्पा निषाद, विनय सिंह, अमित श्रीवास्तव, राज पटेल, परविंदर चौहान, जिला मंत्री सुधांशु सिंह, संतोष मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, सुधाकर उपाध्याय उपस्थित रहीं। संचालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें