फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार महिलाएं व दो दर्जन से अधिक पुरुष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने रविवार की रात में छापा मारी। इस दौरान बिना परमिशन के चल रहे शराब डांस पार्टी में चार महिलाओं व दो दर्जन से अधिक पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस दौरान पुलिस लिखा पढ़ी कर आवश्यक कार्रवाई में देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन

नगर के वाजिदपुर चौराहे पर एक प्रतिष्ठित होटल में बिना परमिशन के शराब पार्टी और महिलाओं के डांस की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस सीओ सिटी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में फोर्स के साथ करीब नौ बजे छापा मारी। जहां मौके पर चार महिलाएं डांस करते हुए मिले। इस दौरान दो दर्जन से अधिक पुरुष भी शराब पार्टी में मौके पर उपस्थित मिले। बिना अनुमति के चल रहे महिलाओं के डांस व शराब पार्टी को लेकर पुलिस सभी को लेकर थाने चली गई। जिसमें लिखा पढ़ी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसमें एक विदेशी महिला की भी चर्चा है। इस बाबत सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, इसमें विदेशी महिला थी या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं कर सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें