जौनपुर। कोहरा से पिछले 15 दिनों से स्टेशन पर ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। शनिवार को चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दून एक्सप्रेस ढाई घंटा विलंब से जौनपुर जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा जंघई जंक्शन पर मुंबई से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली रत्नागिरी एक्सप्रेस दो घंटे 56 मिनट, प्रयागराज से प्रयागराज रिंग रेल दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जौनपुर स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों लेट हो जा रही है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है। सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 19609 सुबह 4:10 बजे के स्थान पर छह बजे बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 64091 सुबह 5:59 बजे की जगह 6:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन संख्या 64023 सुबह 7:01 बजे के स्थान पर 7:50 बजे पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 बजे की जगह 10:15 बजे पहुंची। वहीं दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 64025 सुबह 10:16 बजे के स्थान पर 11:40 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनके अलावा भी कई ट्रेनें नियमित समय से 25 से 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने क कारण यात्रियों को काफी समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। तमाम यात्री दूर-दराज से ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे। वे जगह-जगह ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करते देखे गए। कुछ ऐसा ही हाल जाैनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। दिल्ली रूट की गाड़ियों के विलंबित होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।