फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार संदिग्ध मिले, सैंपल लेकर जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ/सुईथाकला। जिले में कोरोना के चार नए संदिग्ध सामने आए हैं। चारों हाल ही में विदेश से लौटे हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उनका सैंपल लिया। इसे जांच के लिए बीएचयू भेज दिया गया है। चार संदिग्ध मिलने से लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक रोजगार के लिए मुंबई रहता था। वहां तबीयत खराब होने परसोमवार को अपने गांव समोधपुर आया। सर्दी, खांसी, बुखार आदि से उसे पीड़ित देख ग्रामीणों ने108 नंबर पर सूचना देकर सीएचसी सुईथाकला भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं अतरडीहा ईशापुर गांव में दुबई से आए दो संदिग्धों को स्थानीय सीएचसी में जांच किया गया। एयरपोर्ट पर जांच में इनके सैंपल निगेटिव आए थे। बावजूद एहतियात के तौर पर फिर से सैंपल लेकर बीएचयू भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें लोगों से मिलने-जुलने से मना किया है। उधर, सिंगरामऊ क्षेत्र के कवेली गांव में 12 मार्च को सिंगापुर से आए युवक की स्वास्थ्य टीम ने जांच की। युवक 24 फरवरी को सिंगापुर गया था और 12 मार्च को लौटा। इसके बाद कोलकाता गया। 15 मार्च को वहां से घर पहुंचा। सर्दी-खांसी की शिकायत पर उसने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को सूचना दी। जिले से आई स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल लिया। टीम में डॉ.सत्येंद्र कौसल, डॉ.वीके सोनकर, डॉ.अभिषेक वर्मा, मनीष मौर्य, जयचंद सरोज, अतुल कुमार, अकरम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें