फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से लापता बालिका का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
58- गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव की मृत बालिका सविता की फ़ाइल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सलोनी महिमापुर से एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हाल में लापता आठ वर्षीय बालिका का मंगलवार को गांव के बाहर कुएं में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। एसओ को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सलोनी महिमापुर गांव निवासी सीताराम यादव की पुत्री सविता आठ वर्ष विगत 11 मार्च की शाम अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला तो गौराबादशाहपुर थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्हें खेतों में स्थित एक कुएं से दुर्गंध आने पर अंदर झांका तो स्कूल ड्रेस पहनी बालिका की लाश पड़ी थी। ग्रामीणों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त सविता के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। बालिका के पिता सीताराम यादव का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने उसे ढूंढने में कोई सक्रियता नहीं दिखाई। मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए एसओ राम बहादुर चौधरी को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें