जौनपुर। जफराबाद विधानसभा सभा क्षेत्र के चार सड़कों का त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 68 लाख रुपये बजट आवंटित हो गया है। निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बदहाल हैं, जिसपर आवागमन करना दुर्घटना को दावत देने जैसा है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बारिश में होती है इस दौरान सड़कों पर कीचड़ व गड्ढों में पानी भर जाने से गड्ढों का अंदाजा राहगीरों को नहीं चल पाता है। जिससे हादसों की संभावना अधिक रहती है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर शासन ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के चार मार्गों की इंटरलाकिंग के लिए एक करोड़ 68 लाख की धनराशि आवंटित किया है। इन मार्गों के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है।..
इन मार्गों का होगा कायाकल्प :-
विकास खंड जलालपुर के ग्राम शंकरपुर किशोर यादव के घर से अशोक यादव के घर तक इंटरलाकिंग कार्य, विकास खंड सिरकोनी के ग्रामदलपट पट्टी कोडरी मार्ग पर मुन्नी गौड के घर से सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर तक, विकास खंड जलालपुरके ग्राम लहंगापुर में बबलू शर्मा के घर से पक्की सड़क तक इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। विकास खंड रामनगर ग्राम सभा दुहावर रोड से बलवंता के घर होते हुए रमेश लेखपाल राहुल के घर से मंदिर तक अपग्रेडेशन का कार्य कराया जाएगा।
जफराबाद विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों के इंटरलाकिंग के लिए शासन से एक करोड़ 68 लाख का बजट आवंटित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। -दिलीप कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण।
18.43 करोड़ से बनेगा सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग, मिली स्वीकृति
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के प्रयास से सिद्दीकपुर से जमुहाई मार्ग के 11.600 किमी मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए शासन स्तर से प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। यह मार्ग जौनपुर व आज़मगढ़ की सीमा को जोड़ता है। यह सड़क 18.43 करोड़ की लागत से बनेगी। इस सड़क के बन जाने से जनपदवासियों को बहुत लाभ मिलेगा।