फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के चार खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रांतीय हैंड वॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदायलगंज
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वाराणसी मंडल की ओर से खेलते हुए सभी छह वर्गों में चैंपियन बनकर इतिहास रचा है। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में वाराणसी मंडल ने आजमगढ़ को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र समर निषाद और रघुवीर यादव ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया। बालिका वर्ग में भी विद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहा। कक्षा 7 की छात्रा आस्था मोदनवाल ने अंडर-19 वर्ग में और अंशिका यादव ने अंडर-17 वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में वाराणसी ने अयोध्या को 10-4 से पराजित किया, वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में अयोध्या को 6-4 से हराकर चैंपियन बनी। दोनों छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत वाराणसी मंडल की टीम विजेता बनी। चारों खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक सिंह व जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने कहा कि प्रतिभा को कोई दबा नहीं सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन का श्रेय खेल अध्यापक निखिल सिंह के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अनुशासन को दिया। खेल की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं और निरंतर प्रोत्साहन मिलने के कारण ही यहां से प्रतिभावान खिलाड़ी निकलकर मंडलीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय की छात्र-छात्राएं हैंडबॉल, क्रिकेट, ताइक्वांडो, क्वान-क्वी-डो जैसे खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें